वज्रेश्वरी देवी- एक भव्य शक्तिपीठ
भारतीय संस्कृति में माँ को विशेष महत्व दिया गया है; इसलिए नवरात्रों का विधान किया गया है। सभी को माँ से कल्याणकारी प्रार्थना करनी चाहिए। उत्तर भारत में माँ दुर्गा के वज्रेश्वरी धाम ( जिसे आप सभी नगरकोट वाली माता के नाम से परिचित हैं) के प्रति लोगों में विशेष श्रद्धा है। अतः आज मैं आपको माँ दुर्गा के इस पावन धाम के विषय में बताऊंगा। काँगड़ा मन्दिर परिसर 🚩🚩🚩🚩🚩जय माता दी।🚩🚩🚩🚩🚩🚩 भौगोलिक स्थिति:- यह शक्तिपीठ हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा जिले में स्थित है। यहाँ से चामुण्डा देवी मन्दिर20 किलोमीटर और ज्वालामुखी मन्दिर 35 किलोमीटर की दूरी पर है। माँ वज्रेश्वरी देवी मन्दिर, काँगड़ा, हिमाचल प्रदेश पौराणिक महत्व:- जब दक्ष प्रजापति के यज्ञ विध्वंस के बाद जब सती ने यज्ञाग्नि में स्वयं को समर्पित किया तब भगवान शिव सती के मृत शरीर को लेकर घूमे। शिव जी का क्रोध शांत करने के लिए भगवान विष्णु जी ने सुदर्शन चक्र से माता सती के शरीर को खण्ड खण्ड कर दिया। शरीर के जो भाग जिस स्थान पर गिरे,...