शेखाझील पक्षी विहार- आनन्दित करता पक्षियों का कलरव
"चल चले ए दिल करे जब किसी का इन्तजार झील के उस पार" जी हाँ! जब मन करे तब किसी झील के किनारे जाएं और खो जाये प्रकृति की बाहों में। क्योंकि व्यक्ति शान्ति पाने के लिए तरह तरह के बहाने ढूँढता है लेकिन यदि आप घुमक्कड़ हैं तो आपके पास शान्ति प्राप्त करने के कई मार्ग हैं। आप किले, मन्दिर, झील, संग्रहालय आदि भी देखने जा सकते हैं। ऐसी ही एक झील है- शेखाझील। यह एक प्राकृतिक आवास है। झील के उस पार भौगोलिक स्थिति:- यह अलीगढ़ जनपद से 17 किलोमीटर दूर पनेठी- जलाली मार्ग पर स्थित है। प्रवेश द्वार रोमांच से भरपूर झील- यह स्थान जटिल मानसूनी गंगा के मैदानों का जल क्षेत्र...