मथुरा संग्रहालय ----गौरवशाली अतीत को समेटे हुए
भारत का इतिहास हजारों वर्ष प्राचीन है। उस गौरवशाली अतीत के दर्शन करने की इच्छा हो तो भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा पहुँच जाएं। यहाँ आप राजकीय संग्रहालय में प्राचीन मूर्तिकला के अद्भुत दर्शन कर सकते हैं। मथुरा हिन्दू, जैन और बौद्ध धर्म का बड़ा केन्द्र रहा है। यह योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण और सातवें जैन तीर्थंकर सुपार्श्वनाथ की जन्मभूमि रही है । महात्मा बुद्ध के चरण भी इस धरती पर पड़े हैं। स्थिति:- यह उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के डेम्पियर नगर में स्थित है। स्थापना:- इसकी स्थापना तत्कालीन जिलाधिकारी एफ एस ग्राउस ने 1874 में की। तब यह कचहरी के पास एक छोटे से भवन में था। 1930 में संग्रहालय को वर्तमान भवन में लाया गया। संग्रहालय विशेष :--- संग्रहालय में आप मौर्यकाल, शुंग काल, कुषाण काल और गुप्तकाल की मथुरा शैली में बनी मूर्तियां देख सकते हैं। यहाँ प्रवेश करते ही आपको मुस्कुराते हुए बुद्ध की विशाल प्रतिमा के दर्शन करेंगे। मुस्कुराते हुए महात्मा...