कुम्भ महापर्व, प्रयागराज- सर्वसिद्धिप्रद: कुम्भ (2019)
भारतीय संस्कृति में तीर्थ स्थलों का अपना विशेष महत्व है, इसलिए यह भारतभूमि पग पग पर तीर्थस्थलों से भरी हुई है। इन स्थानों पर आप एक "लघु भारत" देख सकते हैं।विभिन्न भाषा, विभिन्न वेशभूषा आदि को आप एक साथ देख सकते हैं। आज हम सभी तीर्थों का राजा " तीर्थ राज प्रयाग" के दर्शन कराएंगे। यहाँ का बहुत ही विशेष महत्व है, इसलिये मैं अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से 2 मार्च, 2019 को रात्रि में प्रयागराज के लिए प्रस्थान किया। हम दोपहर बाद प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। यहाँ श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक थी, किन्तु कोई समस्या वाली बात नहीं थी। इस बार का कुम्भ दिव्य व भव्य था। प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज रेलवे स्टेशन का एक दृश्य भौगोलिक स्थिति:- उत्तर रेलवे का प्रमुख जंक्शन होने के कार...