शाह जी का मन्दिर- अद्भुत आकर्षक मन्दिर
कहते हैं कि कण कण में ईश्वर का वास है, और बात जब मथुरा की हो तो बात कुछ और ही है। जी हाँ! हम बात कर रहे हैं कान्हा की जन्मभूमि मथुरा के शाह अर्थात हमारे कृष्ण कन्हैया के मन्दिर। यह मन्दिर वास्तुकला, चित्रकला तथा शानदार मूर्तिकला का अद्भुत समन्वय है।
श्वेत मकराना संगमरमर से बने आकर्षक मन्दिर के स्तम्भ सर्पाकार एक ही पत्थर की शिला से निर्मित हैं। इसका स्थापत्य शैली अद्भुत है। इसे टेढ़े खम्भों वाला मन्दिर भी कहते हैं।
मनोज कुमार झा"मनु"
घुमक्कड़ पथिक
तो आइए! मेरे साथ--
भौगोलिक स्थिति:-
उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मथुरा के वृन्दावन में स्थित है। यह मन्दिर निधिवन के समीप लगभग 250 मीटर ही है।
मुख्य विशेषता:-
वृन्दावन के अतुल वैभव के साक्षी इस मन्दिर का निर्माण लखनऊ के सेठ कुन्दनलाल शाह ने वर्ष 1835 में कराया। वे श्री चैतन्य महाप्रभु के भक्त थे। श्री राधारमण जी इस मन्दिर के इष्ट देव हैं।
श्वेत मकराना संगमरमर से बने आकर्षक मन्दिर के स्तम्भ सर्पाकार एक ही पत्थर की शिला से निर्मित हैं। इसका स्थापत्य शैली अद्भुत है। इसे टेढ़े खम्भों वाला मन्दिर भी कहते हैं।
मनोज कुमार झा"मनु"
घुमक्कड़ पथिक

टिप्पणियाँ