खेरेश्वरधाम शिव मन्दिर- अलीगढ़, आक्रांता गजनवी को नहीं मिला शिवलिंग का छोर
श्रावणमास में भगवान शिव की भक्ति से वातावरण गुंजायमान रहता है। प्राय: सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। शिव की महिमा अद्भुत है। हम आज आपको शिव महिमा वाले एक धाम के विषय में बताएंगे। खेरेश्वरधाम मन्दिर परिसर में भौगोलिक स्थिति:- यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में स्थित है इसकी दूरी अलीगढ़ बस स्टैंड से लगभग 6 किलोमीटर दूर खैर रोड पर स्थित है। प्रवेश द्वार धाम की विशेषता:- आज जहां खेरेश्वर धाम स्थित है, वहीं पर अकबर के नवरत्न तानसेन और बैजू बावरा के गुरु संगीत सम्राट स्वामी हरिदास जी महाराज का जन्म भी हुआ था। इसी स्थान पर अं...