वैष्णो देवी-- भक्तों की आस्था का केन्द्र
भारतवर्ष में देवी शक्ति की पूजा विभिन्न रूपों में की जाती है। उनमें से एक तो वे महत्वपूर्ण है जहां देवी सती के अंग भंग के बाद पृथ्वी पर गिरे और जहां जहां वे गिरे उन्हें शक्ति पीठ के रूप में पूजा जाता है। दूसरे, देवताओं के मिले-जुले तेजपुंज से उत्पन्न शक्ति देवी दुर्गा को पूजा जाता है। अलग-अलग जनमानस में अलग-अलग कथाएं प्रचलित हैं। हम एक अद्भुत आस्था के केंद्र वैष्णो देवी के विषय में जानेंगे। भौगोलिक स्थिति:- माता वैष्णो देवी का अद्भुत धाम भारत के जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित है। यह स्थान त्रिकुटा पर्वत पर स्थित है। माता का भवन 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यात्रा पर्ची अवश्य लें :- सबसे पहले आपको यात्रा पर्ची अनिवार्य रूप से ले लेनी चाहिए। अन्यथा आप यात्रा नहीं कर सकेंगे। यात्रा पर्ची कटरा रेलवे स्टेशन व कटरा बस स्टैंड से निःशुल्क दी जाती हैं। दर्शनी दरवाजा:- सबसे पहले आप दर्शनी दरवाजा पहुंचेंगे। यह एक आकर्षक विशाल दरवाजा है। यहाँ पराक्रमी भारतीय सेना द्वारा की जा रही निगरानी में आप यात्रा आरम्भ कर सकेंगे। यहाँ क्रम से आपकी तथा साथ ले जाये जा रहे समान की जांच की जाती...