जम्मू दर्शन- चले चलिए मेरे साथ
भारतवर्ष के मुकुट जम्मू कश्मीर का प्रवेश द्वार है जम्मू ।तवी नदी के किनारे पर इसे सूर्यवंशी राजा जम्बूलोचन द्वारा बसाया गया। इसे पहले जंबू पुरा और फिर जम्बू और अब वर्तमान में जम्मू कहते हैं। १. रघुनाथ मन्दिर यह जम्मू कश्मीर राज्य के जम्मू शहर के बस स्टैंड के निकट ही स्थित है। रामयंत्र के आधार पर निर्मित यह मन्दिर आकर्षक कलात्मकता का विशिष्ट उदाहरण है। रघुनाथ मंदिर भगवान श्री राम को समर्पित है। यह मंदिर उत्तर भारत के सबसे प्रमुख एवं अनोखे मंदिरों में से एक है। इस मंदिर को सन् 1835 में महाराज गुलाब सिंह ने बनवाना शुरू किया पर निर्माण की समाप्ति राजा रणजीत सिंह काल में हुई ।मन्दिर की दीवारों पर तीन तरफ से सोने की परत चढ़ी हुई है। रघुनाथ मन्दिर, जम्मू कश्मीर इसके अलावा मंदिर के चारों ओर लगभग पन्द्रह विशाल मन्दिर स्थित है जिनका सम्बन्ध रामायणकाल के देवी देवताओं से हैं। मुख्य मन्दिर भगवान राम को समर्पित है। इस मन्दिर की एक उल्लेखनीय विशेषता यह है की मन्दिर के तीन ओर का अन्दरूनी भाग सोने की चादरों से ढका हुआ है। इसके अतिरिक्त इसमें एक गैलरी है जिसमें अनेक शिवलिंग तथा सालि...