संदेश

दिसंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हरिद्वार महाकुंभ पर्व-2021

चित्र
इस वर्ष महाकुंभ में सम्मिलित होने के लिए 8 अप्रैल के लिए रेल यान में आरक्षण एक माह पूर्व ही करवा दिया था। यह समय कोरोना का था चूँकि रेल यातायात सुचारू रूप से चल रहा था तो विचार किया कि चलते हैं हरिद्वार। सबसे पहले हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर उतरते ही RTPCR टेस्ट हुआ। उसके बाद ही शहर में प्रवेश हुआ। मैं पूर्व में प्रयागराज महाकुम्भ 2019 कर चुका ही था। भौगोलिक स्थिति:- हरिद्वार उत्तराखंड राज्य में स्थित है।  हरिद्वार का नामकरण:- हरिद्वार में प्रति 12 वर्ष पर कुंभ का मेला लगता है। उसके छठे वर्ष अर्ध कुंभ पड़ता है। इस तीर्थ के कई नाम हैं - हरिद्वार,हरद्वार, गंगाद्वार, कुशावर्त। मायापुरी, हरिद्वार, कनखल, ज्वालापुर और भीमगोड़ा-  इन पांचों पुरियों को मिलाकर हरिद्वार कहा जाता है। हरिद्वार में कुंभ कब? कुम्भराशिं गते जीवे तथा मेषे गते रवौ। हरिद्वारे कृतं स्नानं पुनरावृत्तिवर्जनम्।। अर्थात कुम्भ राशि का बृहस्पति हो और मेष राशि में सूर्य संक्रांति हो, तब हरिद्वार कुम्भ में स्नान करने से मनुष्य पुनर्जन्म रहित हो जाता है।  पद्मिनी नायके मेषे कुम्भ राशिगते गुरौ। गंगाद्वारे भवेद्योगः कु...